Preventing Lead Poisoning in Refugee and Immigrant Communities
Text Version
Part 1
:30 Ann: सीसा... यह बहुत घातक ज़हर है, और फिर भी इसके प्रति एक्सपोजर को रोका जा सकता है। नमस्कार, मैं ऐन वाइटफील्ड-ग्रीन, न्यूयार्क राज्य स्वास्थ्य विभाग के सीसा विषाक्तता रोकथाम कार्यक्रम के लिए शरणार्थी सीसा समन्वयक हूँ...
:44 Tom: और मैं शरणार्थी एवं प्रवासी सहायता ब्यूरो से संबद्ध टॉम कीनन हूँ। अमेरिकी बाल रोग अकादमी की आधिकारिक पत्रिका के अनुसार, हाल में पहुंचे शरणार्थी बच्चों में ''रक्त में परिवर्धित सीसा स्तर’’ की मौजूदगी अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है।
इसलिए हमें खुशी है कि आप, जैसे एक:
पुनर्वास कार्यकर्ता,
मामला प्रबंधक, या
चिकित्सा प्रदाता के रूप में अपने ग्राहकों के सामने मौजूद जोखिमों, उनकी रक्षा के लिए बने कानूनों, एवं उनके एक्सपोजर को कम करने की विधियों से अवगत होने के लिए इसे देख रहे हैं।
1:10 Ann: इस बात के अनेक संभावित कारक हैं कि शरणार्थी एवं प्रवासी बच्चों में सीसा विषाक्तता औसत से अधिक क्यों होती है। पहला, हो सकता है कि अमेरिका पहुंचने से पूर्व अनेक शरणार्थी एवं प्रवासी बच्चों का अपने गृह देशों में सीसा संकटों के प्रति पहले एक्सपोजर हुआ हो।
1:27 Tom: पहुंचने पर, शरणार्थी एवं प्रवासी परिवारों में मुख्यधारा के समुदाय से अलग, शहरों के एक ही क्षेत्र में जमा होने की प्रवृत्ति होती है।
इस अलगाव, और/या अन्य परंपरागत सांस्कृतिक विश्वासों से यह संभावना कम हो सकती है कि प्रवासी एवं शरणार्थी परिवार रक्त में सीसा के परिवर्धित स्तरों की पहचान करने एवं निदान करने के लिए प्रयुक्त कार्यविधियों एवं स्क्रीनिंग टेस्टों के बारे में कुछ जान पाएंगे।
1:48 Ann: इसके अलावा,
अमेरिका में शरणार्थी या प्रवासी के रूप में जीवन का सामाजिक-आर्थिक तंत्र अक्सर पुराने, घटिया मकानों में रहने का मार्ग प्रशस्त करता है जहां सीसा पेंट संकट मौजूद हो सकते हैं। नए पहुंचे शरणार्थियों या प्रवासियों को 1978 से पहले के बने पपड़ीयुक्त या उखड़ृते पेंट वाले मकानों में न रखना अधिक सुरक्षित है।
यह शिशुओं एवं छोटे बच्चों वाले परिवारों, तथा गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
2:13 Tom: शरणार्थियों एवं प्रवासियों में घटिया पोषण की दर ऊंची होने के कारण भी उनको सीसा विषाक्तता का जोखिम अधिक होता है। जिन आहारों में पर्याप्त आयरन, कैल्सियम, एवं विटामिन सी नहीं होता है वे सीसा की मात्रा बढ़ा सकते हैं जो शरीर द्वारा अवशोषित एवं भंडारित किया जाता है।
अन्त में, सीसायुक्त मदों के साथ सांस्कृतिक वस्तुओं एवं प्रथाओं के निरंतर प्रयोग से भी अतिरिक्त सीसा एक्सपोजर हो सकता है।
2:37 Ann: चूंकि सीसा विषाक्तता बहुत खतरनाक है, और फिर भी रोकथाम योग्य है, न्यूयार्क राज्य एक वर्ष की आयु पर तथा पुन: दो वर्ष की आयु पर सभी बच्चों के लिए रक्त सीसा स्तर जांच की अपेक्षा करता है।
और, छह वर्ष की आयु तक प्रत्येक बच्चे के लिए न्यूयार्क राज्य में, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को सतत या सांयोगिक एक्सपोजर जो सीसे के साथ बच्चे के साथ हो सकता है, के बारे में प्रत्येक स्वस्थ बच्चा मुलाकात के दौरान पूछने के लिए ‘‘सीसा विषाक्तता जोखिम मूल्यांकन उपकरण’’ का प्रयोग करना चाहिए।
मूल्यांकन के आधार पर जोखिमग्रस्त बच्चों की रक्त सीसा जांच करानी चाहिए।
3:07 6 माह से 16 वर्ष की आयु के सभी नए पहुंचे शरणार्थी बच्चों के लिए, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र अमेरिका में पहले प्रवेश पर ‘‘रक्त सीसा स्तर जांच’’ की सिफारिश करता है क्योंकि अध्ययन संकेत देते हैं कि पहले से रह रहे शरणार्थी बच्चों के लिए भी सीसा विषाक्तता एक महत्वपूर्ण समस्या है।
3:26 इसके अलावा, 6 वर्ष की आयु तक के सभी शरणार्थी बच्चों की 3 से 6 माह में फिर से जांच की जानी चाहिए,...उनके शुरूआती जांच परिणाम जो भी हों... ताकि आश्वस्त हुआ जा सके कि उनके नये परिवेशों में सीसे के प्रति उनका एक्सपोजर नहीं हो रहा है।
और यदि उनके सीसे के सम्पर्क में आने का जोखिम है, तो पहले से रह रहे शरणार्थी बच्चों की भी फिर से जांच की जानी चाहिए।
3:47 Tom: निम्नलिखित सूचनाएं उन शरणार्थी एवं प्रवासी समुदायों के लिए हैं जिनकी आप सेवा करते हैं, और आपके इन्टेक क्षेत्र या परामर्श क्षेत्र में अलग लूप्ड अध्याय के रूप में उनके लिए इन्हें चलाया जा सकता है।
कृपया इस महत्वपूर्ण सूचना से परिचित होने के लिए यह अगला अध्याय देखें।
4:01 Ann: सीसा विषाक्तता छोटे बच्चों के लिए नियंत्रण योग्य सर्वाधिक आम पर्यावरणीय स्वास्थ्य संकटों में से है।
यह नियंत्रण योग्य है क्योंकि हम जानते हैं कि यह किनसे होता है तथा इस बारे में पर्याप्त सूचना उपलब्ध है कि सीसे के प्रति एक्सपोजर को कैसे कम करें।
4:15 Tom: शरणार्थी आबादी, जिसने न्यूयार्क राज्य में प्रवेश किया है, अपनी मातृभाषाओं में निम्नलिखित के बारे में आउटरीच एवं शिक्षा के माध्यम से आपके ग्राहकों के साथ उस सूचना का प्रसार करने की आपकी प्रतिबद्धता पर आश्रित है:
- सीसा-सुरक्षित मकान ढूंढना,
- मकान की सफाई की सरल रणनीतियां,
- उचित पोषण, और
- उपलब्ध रक्त सीसा स्तर जांच
4:33 Ann: याद रखें, सीसे की बहुत थोड़ी मात्रा भी किसी छोटे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।